गिरिडीह। झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को जिलाधिकारी रामनिवास यादव और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार स्थापना दिवस को सिल्वर जुबली के रूप में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसी को लेकर जिले में जनजागरण का माहौल बनाया जा रहा है ताकि लोग राज्य के विकास और उपलब्धियों से परिचित हो सकें।

यह जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा करेगा और लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकास कार्यों के बारे में जानकारी देगा। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विकास सफर को जनता तक पहुंचाना और नागरिकों को सहभागी बनाना है। मौके पर एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद, डीपीआरओ अंजना भारती समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।












