गिरिडीह, 10 नवंबर 2025:- जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज समाहरणालय सभागार में मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुँचना चाहिए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 11 से 15 नवंबर तक जिले के सभी 13 प्रखंडों के 344 पंचायतों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 11 नवंबर को “रन फॉर झारखंड” से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जबकि 15 नवंबर को मुख्य समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी #25YearsOfJharkhand, #JharkhandSilverJubilee, #ProudOfJharkhand, #JharkhandRising जैसे हैशटैग के साथ प्रचार अभियान चलाया जाएगा।













