Aba News

“गिरिडीह में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक: उपायुक्त ने दी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और योजनाओं के लाभ हेतु कड़े निर्देश”

गिरिडीह जिले के समाहरणालय सभागार में 10 नवंबर 2025 को जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (PM ABHIM), हॉस्पिटल मैनेजमेंट और 15वें वित्त आयोग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशील और सजग होकर कार्य करने, सभी अस्पतालों में डॉक्टर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और बच्चों का टीकाकरण तथा वजन माप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन सीएचसी-एचएससी भवनों की प्रगति तेज करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में नेशनल टीबी, ई-संजीवनी पोर्टल, एनीमिया मुक्त भारत और संस्थागत प्रसव सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। इसी अवसर पर उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (10-26 नवंबर) का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें