Aba News

गिरिडीह में सीसीएल की बड़ी कार्रवाई: ओपनकास्ट माइंस रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम

गिरिडीह के सीसीएल क्षेत्र स्थित पपरवाटांड़ ओपनकास्ट माइंस जाने वाले रास्ते पर हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई। सोमवार को सीसीएल सुरक्षा विभाग ने मुफ्फसिल पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद घर के चारों ओर ट्रेंच और गड्ढे खोद दिए ताकि आगे निर्माण कार्य रोका जा सके।

सूत्रों के अनुसार, घर के अंदर समान रखे होने के कारण तत्काल ध्वस्तीकरण नहीं किया गया। अधिकारियों ने साफ किया है कि यदि आने वाले दिनों में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो इसे पूरी तरह ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सीसीएल क्षेत्र में यह अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें