Aba News

गिरिडीह में दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ, डीसी व डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा ने किया उद्घाटन

गिरिडीह, 9 नवम्बर — गिरिडीह शहर के बस स्टैंड रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में जिला बैडमिंटन संघ द्वारा योनेक्स-सनराइज के बैनर तले झारखंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव, सलूजा स्टील के सीएमडी डॉ. अमरजीत सिंह सलूजा, जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बारला, डीएफओ मनीष तिवारी और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उद्घाटन के बाद डीसी रामनिवास यादव और डॉ. सलूजा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि गिरिडीह के खिलाड़ी राज्य और देश स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। मौके पर डॉ. शैलेन्द्र चौधरी, नागेंद्र सिंह, मुकेश जालान, सुनील मोदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें