गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड के बालगो पंचायत अंतर्गत मेरखो गुंडीकला गांव में रहस्यमयी परिस्थितियों में 38 वर्षीय दिनेश यादव की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान दसरथ यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना रविवार की रात करीब 10 बजे की है, जबकि इसकी जानकारी परिजनों को सोमवार सुबह लगभग 8 बजे मिली।
सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग घटना की सच्चाई सामने आने की मांग कर रहे हैं।












