Aba News

“गिरिडीह में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस: जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता”

गिरिडीह जिले के विभिन्न प्रखंडों और शिक्षण संस्थानों में 9 नवंबर, 2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पारा लीगल वालंटियर्स द्वारा कानूनी जागरूकता और साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें के के वर्मा इवनिंग कॉलेज में पैनल अधिवक्ता एवं प्राचार्य किशोर कुमार वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करना है।

निशुल्क कानूनी सहायता का अधिकार भारत के संविधान के अनुच्छेद 39 ए के तहत आता है, जो आर्थिक या अन्य अक्षमताओं के कारण किसी को न्याय से वंचित नहीं होने देता। कार्यक्रम में नामांकन प्रभारी पंकज कुमार वर्मा, पीएलबी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, सुनील कुमार, संतोष कुमार, रोहित महतो, दिगंबर कांत सहाय, सुजीत राय, मोहन चौधरी, आरती कुमारी, रवि प्रकाश, मूरत महतो और संतोष पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे जिले में पारा लीगल वालंटियर्स ने भी विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें