Aba News

गिरिडीह के सिरसिया ब्लॉक के पास ‘शिवा द हांडी फैमिली रेस्टोरेंट’ का भव्य उद्घाटन, खास आकर्षण बने चिकन और मटन हांडी

गिरिडीह के सिरसिया ब्लॉक के निकट स्थित ‘शिवा द हांडी फैमिली रेस्टोरेंट’ का आज भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश जालान ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट के संचालक दीपक कुमार और संतोष सिंह के साथ कई गणमान्य अतिथि — रोहित श्रीवास्तव, विकास सिंह, मिथिलेश सिंह, और मुकेश सिंह उपस्थित रहे।

रेस्टोरेंट के संचालक दीपक कुमार ने बताया कि ‘चिकन हांडी’ और ‘मटन हांडी’ इस रेस्टोरेंट की खास विशेषता होगी, जो ग्राहकों को असली देसी स्वाद के साथ परोसी जाएगी।

साथ ही यहां वेज आइटम भी उपलब्ध रहेंगे। दीपक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए होम डिलीवरी सेवा भी शुरू की गई है। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया और नए स्वाद का आनंद लेने के लिए लोग रेस्टोरेंट पहुंचने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें