Aba News

उत्तराखंड को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, 8260 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून के एफआरआई मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्य को 8260 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन योजनाओं में सड़क, स्वास्थ्य, पर्यटन, ऊर्जा और शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनसे प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन और औद्योगिक संभावनाओं को दर्शाने वाली विभिन्न प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का प्रमुख पर्यटन और औद्योगिक हब बनाना है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गढ़वाली बोली में करते हुए प्रदेशवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनकी कुर्बानियों के कारण आज यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पीएम ने कहा कि 25 साल पहले संसाधनों की कमी थी, लेकिन अब उत्तराखंड का बजट 1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। उन्होंने पर्यटन, युवा उद्यमिता और रोजगार के क्षेत्र में राज्य की प्रगति को सराहा और कहा कि उत्तराखंड आने वाले वर्षों में “देवभूमि से विकासभूमि” बनने की राह पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें