Aba News

जिला उपायुक्त ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए सौंदर्यीकरण व सुधार के निर्देश

गिरिडीह, जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, हॉस्टल व खेलकूद सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उपायुक्त ने विद्यालय एवं छात्रावास के कायाकल्प हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिनमें परिसर का सौंदर्यीकरण, पौधारोपण, गार्डन निर्माण, फुटबॉल ग्राउंड, ऑफिस व रिसेप्शन के नवनिर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। उन्होंने छात्रों के भोजन, यूनिफॉर्म, पठन-पाठन और स्वास्थ्य सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

इसके साथ ही उपायुक्त ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांझीडीह और प्लस टू उच्च विद्यालय पीरटांड़ का भी निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विद्यालयों में अनुशासन, साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें