जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने डुमरी प्रखंड के कुलगो (दक्षिणी) पंचायत में डीएमएफटी मद के तहत चल रही उदवह सिंचाई योजना के मरम्मती कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान के खेतों में उतरकर फसलों की सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित एजेंसी को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था के सुदृढ़ होने से खेती को स्थायी गति मिलेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी, फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों का पलायन भी रुकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरम्मत और रखरखाव कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि खेतों को निर्बाध सिंचाई सुविधा मिल सके। यह योजना ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।













