Aba News

कुष्ठ रोग जांच अभियान के प्रति जागरूकता हेतु प्रचार गाड़ी को सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी

सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से कुष्ठ रोग जांच अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कुष्ठ प्रचार गाड़ी को सिविल सर्जन महोदय एवं डीआरसीएचओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान 10 नवंबर 2025 से 26 नवंबर 2025 तक जिलेभर में चलाया जाएगा, जिसके तहत आमजन में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाने और समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला डेटा प्रबंधक, अर्बन मैनेजर, एफएलसी-एनसीडी टीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रचार गाड़ी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव एवं इलाज संबंधी जानकारी देगी, जिससे समाज में इस रोग के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें