Aba News

गिरिडीह सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था उजागर, घायल मरीज को ठेले पर ले जाना पडा

गिरिडीह सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एक वीडियो में पैर से लाचार सुनील राम को उनकी पत्नी रेणु देवी ठेले पर बैठाकर अस्पताल से सटे आधार अपडेट केंद्र ले जाती नजर आईं। जानकारी के अनुसार, सड़क दुर्घटना में घायल सुनील राम का रांची रिम्स में ऑपरेशन हुआ था और वे ड्रेसिंग के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार को आधार अपडेट कराने के दौरान अस्पताल से स्टेचर देने से इनकार कर दिया गया।

नर्स ने स्टेचर बीच में ही छीन लिया और “जैसे ले जाना है वैसे ले जाइए” कह दिया। मजबूर पत्नी ने ठेले की मदद से पति को ले जाया। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सिविल सर्जन ने अस्पताल पर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें