Aba News

Jharkhand Board Exam 2026: आवेदन की शुरुआत 18 नवंबर से, JAC ने जारी की अहम गाइडलाइन

Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया की तारीखों की घोषणा कर दी है। परिषद् के अनुसार, माध्यमिक परीक्षा के लिए आवेदन 18 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक स्वीकृत किए जाएंगे। छात्रों की सुविधा के लिए JAC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विस्तृत दिशा-निर्देश और आवेदन संबंधी जानकारी उपलब्ध करा दी है।

बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि मैट्रिक और इंटर दोनों के लिए 8 दिसंबर निर्धारित की गई है, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन मैट्रिक के लिए 8 दिसंबर और इंटर के लिए 15 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। परिषद् ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल खुलने के बाद विद्यालयों की ओर से छात्रों का आवेदन भरने के उपरांत ही LOS (List of Students) तैयार की जाएगी। पिछले वर्ष आवेदन में त्रुटि करने वाले विद्यालयों को इस बार विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है, ताकि परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

JAC ने सभी विद्यालयों को समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। परिषद् ने चेतावनी दी है कि जिन छात्रों का आवेदन या शुल्क भुगतान समय पर नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी विद्यालयों से आग्रह किया गया है कि आवेदन प्रक्रिया केवल JAC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पूरी करें। आवेदन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश और शुल्क विवरण 17 नवंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। परिषद् ने कहा है कि समय पर आवेदन करने से परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें