Aba News

झारखंड स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां तेज, डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने की बैठक

गिरिडीह, 08 नवंबर 2025: झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल और भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने डीआरडीए सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आयोजन की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम की हर गतिविधि समय पर और समन्वयपूर्वक पूरी की जाए ताकि आगंतुकों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में पंडाल, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आपदा प्रबंधन जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

डीडीसी ने कहा कि यह अवसर झारखंड की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को प्रदर्शित करने का है, इसलिए हर व्यवस्था में झारखंडी पहचान की झलक दिखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि मनरेगा प्रभात फेरी, नारे, बैनर, जॉब कार्ड वितरण और सोशल मीडिया कैंपेन को भी आयोजन का हिस्सा बनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें