गिरिडीह महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में गिरिडीह पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने महिला थाना परिसर में “स्वागत कक्ष” का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संरचना नहीं, बल्कि संवेदना और विश्वास का प्रतीक है। इसका उद्देश्य महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनना है।

इस स्वागत कक्ष में महिला पुलिस अधिकारी और परामर्शदाता मौजूद रहेंगी, जो कानूनी मार्गदर्शन के साथ मानसिक सहयोग भी देंगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कई विवाद आपसी संवाद से सुलझ सकते हैं, इसलिए FIR से पहले बातचीत और समझ का यह केंद्र अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने दोहराया कि गिरिडीह पुलिस महिलाओं के प्रति अपराधों पर “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्यरत है।













