Aba News

बस स्टैंड में ऑटो चालक से रंगदारी मांगने पहुंचे युवकों ने यात्रियों से की मारपीट, मोबाइल व सोने की चेन लूटी

गिरिडीह शनिवार सुबह गिरिडीह बस स्टैंड में रंगदारी मांगने पहुंचे कुछ बदमाशों ने ऑटो चालक और यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की। जानकारी के अनुसार, बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चकरदाहा निवासी पंकज कुमार सिंह अपने परिवार के साथ श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी कुछ युवक बस स्टैंड पर ऑटो चालक से रंगदारी मांगने लगे और विवाद बढ़ने पर यात्रियों पर हमला कर दिया।

घटना में यात्रियों से मारपीट करने के बाद बदमाशों ने पंकज कुमार सिंह के गले से सोने की चेन, करीब 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने घायल यात्रियों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें