Aba News

सड़क सुरक्षा को लेकर गिरिडीह में परिवहन विभाग का जागरूकता अभियान

गिरिडीह में शनिवार को परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा और गति सीमा निर्धारण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। झारखंड सरकार के आदेशानुसार यह अभियान राज्य के सभी जिलों में राष्ट्रीय मार्ग, राज्य मार्ग और नगर निगम क्षेत्रों में संचालित हो रहा है। पचम्बा थाना के पास आयोजित इस अभियान में मोटर वाहन निरीक्षक रविशंकर, डीएसपी वन कौशर अली, थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत पुलिस बल के जवान शामिल हुए।

अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर चालकों को गति सीमा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने पंपलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया और स्पष्ट कहा कि गति सीमा का उल्लंघन करने पर ₹5000 जुर्माना या तीन महीने की सजा हो सकती है। वहीं, दोबारा गलती करने पर ₹10000 जुर्माना और एक साल की सजा का प्रावधान है। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें