Aba News

भालपहाड़ी बाँध परियोजना को मिली नई गति — अन्नपूर्णा देवी जी के प्रयास से केंद्र सरकार हुई सक्रिय

झारखंड के गिरिडीह, धनबाद और जामताड़ा जिलों की जीवनरेखा कही जाने वाली भालपहाड़ी बाँध परियोजना को अब नई दिशा मिल गई है। कोडरमा सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी के हस्तक्षेप के बाद केंद्र सरकार ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना पर सकारात्मक रुख अपनाया है। अन्नपूर्णा देवी जी ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल को पत्र लिखकर परियोजना के शीघ्र निर्माण की मांग की थी।

उनके प्रयासों के बाद मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दामोदर घाटी निगम (DVC) द्वारा परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है, जिसके पूरा होते ही केंद्रीय जल आयोग द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा।इस पहल की शुरुआत गिरिडीह के समाजसेवी मुकेश कुमार जालान द्वारा की गई थी,

जिन्होंने स्थानीय जनता की वर्षों पुरानी मांग को केंद्र तक पहुँचाया। अब परियोजना की प्रक्रिया में तेजी आने से उम्मीद जगी है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इसके पूरा होने पर झारखंड के तीन जिलों के लाखों लोगों को सिंचाई, पेयजल, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें