गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर लिया है। इस मामले में सात शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से नकद 7500 रुपये, दो चांदी के पायल, चाकू, औजार और पीड़ित का आधार कार्ड बरामद हुआ है।

एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि एसआईटी टीम ने तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कतरास और चंदनकियारी क्षेत्र में छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा। पूछताछ में सभी ने चोरी की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने पूरे गिरोह का नेटवर्क खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।












