Aba News

डुमरी से देवघर झारखंड राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता में गिरिडीह की 22 सदस्यीय टीम रवाना

डुमरी से शुक्रवार को गिरिडीह जिला की 22 सदस्यीय रोड साइकिलिंग टीम झारखंड राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देवघर के लिए रवाना हुई। टीम को डुमरी विधायक के प्रतिनिधियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर विदाई दी गई, जबकि आने-जाने की वाहन सुविधा डुमरी विधायक जयराम महतो द्वारा उपलब्ध कराई गई। यह प्रतियोगिता 8 से 9 नवंबर तक कुमेंठा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देवघर में आयोजित की जा रही है।

टीम में 18 खिलाड़ी और 4 तकनीकी पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें शिवशंकर यादव, राजकुमार मेहता, नरेश कुमार, जितेंद्र महतो शामिल हैं। खिलाड़ियों में दीपक कुमार, कौशल महतो, विवेक महतो, पीयूष कुमार, अहमद रज़ा, दुलारचंद चौधरी, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, करण कुमार, पवन कुमार, आलोक राज, ओम कुमार, लक्ष्मी कुमारी, रौशनी कुमारी, पिंकी कुमारी, वर्षा कुमारी, अनीता कुमारी आदि शामिल हैं। टीम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें