Aba News

जनता को वोट का मोहरा बनाकर रखा, विकास अब भी अधूरा – राजेश यादव

गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड स्थित बदवारा पंचायत के पिपरीटांड़ गांव में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने गुरुवार को ग्रामीण समस्याओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव में अब तक सड़क नहीं बनी है, पेयजल टंकी शोभा की वस्तु बनकर रह गई है, और प्राथमिक विद्यालय में केवल दो पारा शिक्षक हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल है, जिसके चलते लोग इलाज के लिए गिरिडीह तक जाने को मजबूर हैं।

इन हालातों पर चिंता जताते हुए राजेश यादव ने कहा कि “देश की आजादी के 78 साल बाद भी जनता को सिर्फ वोट का मोहरा बनाकर रखा गया है, उनके विकास के सवाल अनसुने रह गए हैं।” उन्होंने लोगों से एकजुट होकर हक और अधिकार की लड़ाई शुरू करने की अपील की और जल्द ही पंचायत स्तर पर जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। मौके पर कई स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें