Aba News

गिरिडीह में रूसी क्रांति दिवस पर मजदूरों की गूंज — हलधर महतो बोले, मजदूरों के साथ हो रहा है धोखा, अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर में असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले की ओर से रूसी क्रांति दिवस के मौके पर विशाल रैली और सभा का आयोजन किया गया। रैली में हजारों की संख्या में मजदूर, किसान, महिला, छात्र और ग्रामीण शामिल हुए। मुख्य अतिथि माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने मजदूरों की एकता पर जोर देते हुए कहा कि गिरिडीह के मजदूरों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों को गोलबंद होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी।

विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने राज्य और केंद्र सरकार की गलत नीतियों को मजदूरों की दुर्दशा का कारण बताया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही और अधिकारी पूंजीपतियों के हाथों बिक चुके हैं।

सभा में लाल झंडों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की आवाज़ ने माहौल को क्रांतिकारी बना दिया। नेताओं ने कहा कि मजदूरों को अपने हक के लिए संगठित होकर आगे आना होगा और गिरिडीह विधानसभा को लाल झंडामय बनाना ही असली जवाब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें