Aba News

देवरी में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण — सामूहिक गायन से गूंजा प्रखंड कार्यालय, उमड़ा देशभक्ति का जोश

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारबंधू कच्छप सहित कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के स्वर से गूंज उठा और माहौल में एकता और गर्व की भावना झलकती रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाना है। इस अवसर पर सभी ने भारत माता की जय के नारों से वातावरण को देशभक्ति रंग में रंग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें