गिरिडीह के देवरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शुक्रवार को दीदी बाड़ी योजना के तहत कार्यरत SHG समूह की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि JSLPS द्वारा जारी 1758 महिलाओं की सूची में उनका नाम होने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के कुछ कर्मचारी रुपये मांग रहे हैं और उन्हें बार-बार चक्कर कटवा रहे हैं।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि कुछ दलाल फर्जी स्टांप और हस्ताक्षर के जरिए अन्य लोगों को योजना का लाभ दिला रहे हैं, जिससे उनमें गहरा आक्रोश है। आक्रोशित महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारबन्धू कच्छप को आवेदन सौंपा। पदाधिकारी ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि सूचीबद्ध सभी लाभुकों को योजना का पूरा लाभ मिलेगा और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।













