Aba News

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण — गिरिडीह में समाहरणालय सभागार में हुआ सामूहिक गायन समारोह

गिरिडीह, 07 नवंबर 2025  राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज समाहरणालय सभागार में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित कई अधिकारी एवं कर्मियों ने भाग लिया। देशभक्ति के इस आयोजन में उपस्थित सभी ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गाकर मातृभूमि के प्रति समर्पण और गर्व की भावना व्यक्त की।

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने इस अवसर पर कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अवसर का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को और सशक्त करना है। जिलेभर में अनुमंडल, प्रखंड और अन्य सरकारी कार्यालयों में भी सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरे जिले में देशभक्ति का माहौल छा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें