गिरिडीह प्रखण्ड के मोहनपुर में असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले प्रखण्ड कमिटी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 नवम्बर को रुसी क्रान्ति दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों के नेता, मजदूर संगठन के साथी, समाजसेवी और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी।
बैठक में कॉमरेड कन्हाई पांडेय, मसूदन कोल्ह, सनातन साहू, पवन यादव, किशोर राय, गुलाब कोल्ह, धनेश्वर कोल्ह, लखन कोल्ह, भीम कोल्ह, किरछु कोल्ह, कांग्रेस वर्मा, मुस्तकीम और अनवर सहित अन्य उपस्थित थे। माले नेता राजेश सिन्हा और असंगठित मजदूर मोर्चा के केंद्रीय सचिव ने बताया कि गिरिडीह चतरो से रैली निकलकर मोहनपुर कार्यक्रम स्थल तक जाएगी। रैली सुबह 10 बजे शुरू होगी, जबकि लोग सुबह 9 बजे से जुटना प्रारंभ करेंगे। समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित है, साथ ही सभा का आयोजन भी किया जाएगा।












