ठंड के मौसम और वृद्धों के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए सूर्यो उदय चैरिटेबल ट्रस्ट, गिरिडीह (झारखंड) द्वारा दिनांक 6 नवंबर 2025 को एक हेल्थ चेकअप कैंप और विंटर क्लॉथ डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रद्युमन प्रद्योत, डॉ. ओमकार कुमार, लैब टेक्नीशियन दीपक यादव और उनकी पूरी टीम मौजूद रही। वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों की गहन स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें कई लोगों की हालत चिंताजनक पाई गई। ट्रस्ट ने उन्हें तत्काल दवाइयां उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की है।

इसके साथ ही सभी वृद्धों को कंबल और ठंड से बचाव की सामग्री भी वितरित की गई। संस्था ने जिला प्रशासन और सरकारी अस्पतालों से आग्रह किया है कि इन मरीजों के इलाज और देखभाल में सहयोग दें, ताकि उनकी जान की रक्षा और बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जा सके।












