नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 11, सिहोडीह नया पुल के समीप आर. के. सिंह कॉम्प्लेक्स में आज मां तारा स्वीट्स के दूसरे ब्रांच का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो के युवा नेता मंदीप शर्मा, उपमुखिया सुशील शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद स्वर्णकार, सुनील प्रसाद और रविंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने संचालक प्रमोद वर्मा को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह मिठाई दुकान स्थानीय लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। संचालक ने बताया कि मां तारा स्वीट्स का पहला ब्रांच कॉलेज मोड़ पर है, और लोगों की मांग पर अब दूसरा ब्रांच नया पुल के पास शुरू किया गया है। यहां ग्राहकों को ताजा और स्वादिष्ट मिठाई व नमकीन की विविधता एक ही जगह उपलब्ध होगी।












