Aba News

गिरिडीह में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” का संदेश

जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिडीह और मोटरयान निरीक्षक ने गिरिडीह-देवघर (NH-114A) नवसारी टोल प्लाजा, बेंगाबाद पर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का मुख्य संदेश था – “रफ्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ”।

अभियान में वाहन चालकों को गति सीमा का पालन करने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मोटरयान अधिनियम 2019 की धारा 183 और 189 के तहत नियमों के उल्लंघन पर दंड की जानकारी भी साझा की गई। अभियान के दौरान रोड सेफ्टी हैंडबुक, पम्पलेट और रफ्तार घटाओ पम्पलेट वितरण किए गए।

जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, मोटरयान निरीक्षक गौरीशंकर कुमार रवि, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो. वाजिद हसन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें