Aba News

गिरिडीह में CSR समीक्षा बैठक: उपायुक्त रामनिवास यादव ने दिए सख्त निर्देश, विकास कार्य होंगे पारदर्शी और समयबद्ध

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज CSR फंड से क्रियान्वित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले में विभिन्न कंपनियों और औद्योगिक इकाइयों द्वारा CSR मद से किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि CSR गतिविधियों का अधिकतम लाभ शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनहितकारी क्षेत्रों में होना चाहिए।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएँ, साथ ही विकास कार्यों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में उप विकास आयुक्त, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग और विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें