Aba News

गोपाल गौशाला मेला का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

गिरिडीह में गोपाल गौशाला मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि राजीव रंजन, अध्यक्ष झारखंड राज्य गौ सेवा आयोग ने किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि श्रीकांत यशवंत विष्पुते, अनुमंडल पदाधिकारी सह अध्यक्ष गोपाल गौशाला, सलूजा गोल्ड के डायरेक्टर सरदार अमरजीत सिंह सलूजा, जिला पशुपालन पदाधिकारी दिलीप कुमार रजक, स्कॉलर बी.एड कॉलेज की प्रिंसिपल शालिनी खोवाला, सतीश केडिया, प्रदीप डोकानियां, प्रमोद अग्रवाल, दिनेश खैतान और सुदीप कुमार उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में गौ सेवा और समाज में पशुपालन की भूमिका पर चर्चा की गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों के साथ कोलकाता से आए राधेश्याम ग्रुप ने कलाकार भागीरथ के निर्देशन में गंगा मैया का धरती पर आगमन और गंगा उत्पत्ति जैसे भक्ति प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति दी। पूरे परिसर में भक्ति संगीत और सांस्कृतिक उत्सव का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें