Aba News

गिरिडीह रेलवे स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, जल्द बदल जाएगी स्टेशन की सूरत — यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

गिरिडीह। आसनसोल डिवीजन की डीआरएम सरिता श्रीवास्तव शुक्रवार को गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचीं और स्टेशन परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन मास्टर और अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की तथा साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। डीआरएम ने कहा कि गिरिडीह स्टेशन क्षेत्रीय यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहाँ यात्रियों की सुविधा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान स्टेशन परिसर में सुरक्षा, स्वागत और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाना है।

निरीक्षण के बाद विभाग के डिप्टी चीफ कोलेस्ट विकास कुमार ने कहा कि बहुत जल्द गिरिडीह रेलवे स्टेशन की सूरत बदल जाएगी। यात्रियों के लिए नई सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी, जिसमें वेटिंग एरिया का विस्तार, आधुनिक टिकट काउंटर, डिजिटल सूचना बोर्ड, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और बेहतर पार्किंग सुविधा शामिल है। साथ ही स्टेशन की सौंदर्यीकरण योजना पर भी तेजी से काम शुरू होगा ताकि आने-जाने वाले यात्रियों को साफ-सुथरा और आकर्षक माहौल मिल सके। रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि विकास कार्यों में जनता की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है, जिससे गिरिडीह स्टेशन जल्द ही आधुनिकता की नई मिसाल पेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें