Aba News

कांग्रेस में खलबली गिरिडीह कांग्रेस के यूवा विधानसभा अध्यक्ष आबिद अंसारी ने दिया त्यागपत्र

गिरिडीह/बिरनी। कांग्रेस प्रदेश झारखंड के अध्यक्ष कमलेश महतो और केशव को भेजे गए पत्र में गिरिडीह के कांग्रेस यूवा विधानसभा अध्यक्ष पद पर कार्यरत आबिद अंसारी  ने अपने पद से इस्तीफा देने की जानकारी दी है। पत्र में उन्होंने बताया कि वह पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहते और संगठन की दीर्घकालिक भलाई के लिए यह निर्णय लिया है।

आबिद अंसारी ने लिखा कि उनका मन भारी और दुःखपूर्ण है, लेकिन पार्टी हित में यह निर्णय आवश्यक था। उन्होंने अपने त्यागपत्र में पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के लिए उनकी शुभकामनाएँ हमेशा रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें