Aba News

गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

गिरिडीह सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व गिरिडीह स्टेशन रोड स्थित मुख्य गुरुद्वारा में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा पहुंचकर माथा टेकते नजर आए। सिख समाज के साथ-साथ अन्य समुदायों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस पवित्र अवसर पर भाग लिया।

गुरपुरब से पूर्व पांच दिनों तक प्रभात फेरी निकाली गई, वहीं मंगलवार को आकर्षक शोभा यात्रा ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय कर दिया। बुधवार को रागी जत्थों और महिला श्रद्धालुओं ने शब्द-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को गुंजायमान किया। इसके बाद भव्य लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में श्री गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया, सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह शमी समेत सिख समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें