Aba News

रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” अभियान से गूंजा गिरिडीह – सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान

गिरिडीह जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को “रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ” जागरूकता अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग रांची के निर्देशानुसार गिरिडीह-डुमरी (NH-114A) स्थित पीरटांड़ थाना के पास जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार और मोटर यान निरीक्षक गौरी शंकर कुमार रवि के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान लोगों को गति सीमा में वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और मोटरयान अधिनियम 2019 के तहत दंड संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि तेज गति और सड़क पर रेसिंग करते पकड़े जाने पर भारी जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है। मौके पर उपस्थित टीम ने राहगीरों के बीच रोड सेफ्टी हैंडबुक और पंपलेट का वितरण किया। इस दौरान थाना प्रभारी दीपेश कुमार, शुभम लाल सिंह, मो. इरफान अहमद, मो. वाजिद हसन, साकेत भारती समेत पीरटांड़ थाना के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें