गिरिडीह आज गिरिडीह स्टेडियम में गिरिडीह जिला फुटबॉल लीग का शानदार उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी ने लीग का शुभारंभ किया। इस मौके पर गिरिडीह जिला फुटबॉल संगठन के ऑर्गेनाइजिंग अध्यक्ष नुरुल हुदा, रघु राज, दीपक कुमार और मोहम्मद कैफ सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। इस वर्ष की लीग में कुल छह टीमों ने भाग लिया है।

उद्घाटन मैच तेलोडीह फुटबॉल स्टेडियम क्लब और गिरिडीह कॉलेज फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गिरिडीह कॉलेज ने चार गोल दागे, जबकि तेलोडीह क्लब केवल दो गोल ही कर सका। दो गोल की बढ़त के साथ गिरिडीह कॉलेज फुटबॉल क्लब ने उद्घाटन मैच में जीत दर्ज की। मैच में निर्णायक की भूमिका मनोवर आलम, मोहम्मद सलीम, मनी देव हादसा, मोहम्मद टिंकू और पिंटू हसदा ने निभाई। खेल भावना से भरपूर यह मुकाबला दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।












