झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आन्दोलन को गिरिडीह जिला प्रशासन ने पूरी तरह असफल कर दिया। बुधवार को मोर्चा के सदस्यों ने मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के गिरिडीह स्थित आवास का घेराव करने की घोषणा की थी। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने मंत्री आवास के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए। शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी शहर के भीतर प्रवेश न कर सके।

वहीं दूसरी ओर, आंदोलनकारी शिक्षक अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सलैया रेलवे स्टेशन पहुंचे ही थे कि वहां पहले से तैनात पचम्बा पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कई आंदोलनकारियों को वैन में बैठाकर थाने ले जाया गया। प्रशासन की इस सख़्त कार्रवाई के बाद गिरिडीह में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।












