Aba News

शराब की लत ने ले ली जान लेने की कोशिश! गिरिडीह में युवक ने लगाई फांसी, बेटा देखकर मचाया शोर

गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोरबाद में रविवार शाम शराब के नशे में धुत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, जोरबाद निवासी टिंकु भुंइया ने घरेलू विवाद और शराब की लत से परेशान होकर यह कदम उठाया। घटना के वक्त उसका बेटा मौके पर मौजूद था, जिसने पिता को फंदे पर झूलता देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और दीवार तोड़कर टिंकु को नीचे उतारा।

गंभीर अवस्था में परिजनों ने टिंकु को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया गया कि टिंकु आए दिन नशे की हालत में पत्नी से झगड़ा करता था, जिससे परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें