सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने गुरु नानक देव जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर छात्राओं सौम्या पांडे और अंशिका राज ने गुरु नानक देव जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी घटनाओं पर आधारित भाषण प्रस्तुत कर सभी को उनके उपदेशों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के छात्रों ने शबद और कीर्तन की मनमोहक प्रस्तुति दी, वहीं ‘सच्चा सौदा’ पर आधारित लघु नाटिका ने सबका मन मोह लिया। प्राचार्य सचिन गर्ग ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं — प्रेम, करुणा और सेवा — को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा रिया कुमारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा।












