Aba News

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन में पाँचवाँ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विज़िट बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न

गिरिडीह – 3 नवम्बर 2025 को इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन में पाँचवाँ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विज़िट बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई और प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रश्मि गुप्ता जी का शॉल और पौधा देकर स्वागत किया। पीडीसी पूनम सहाय ने “ऑरेंज द वर्ल्ड” अभियान और महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर जानकारी दी।

 

इसके बाद रश्मि गुप्ता जी ने क्लब का वार्षिक निरीक्षण किया और संरक्षण सेंटर की आठ लड़कियों को सिलाई प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए। साथ ही सेंटर में खाने की प्लेटें बनाने की मशीन और कपड़े से बने पर्यावरण अनुकूल बैग वितरित किए गए। मुख्य सत्र में रश्मि गुप्ता जी ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। गरीब छात्रा को ₹16,500 की आर्थिक सहायता दी गई और गोड्डा- दिल्ली ट्रेन के लिए इलेक्ट्रिक असेंबली पार्ट एवं मधुपुर जंक्शन के लिए लगेज ट्रॉली भेंट की गई।

क्लब की ईमानदारी और समाजसेवा में योगदान की तारीफ करते हुए उन्होंने शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पीडीसी पूनम सहाय, आईपीपी सोनाली तरवाय, प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया, सेक्रेटरी स्मृति आनंद, ट्रेज़रर मनीषा कपिस्वाय, एडिटर संगीता सिन्हा सहित अन्य सदस्याएँ और रोटरी व लायंस क्लब के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें