Aba News

गिरिडीह कांग्रेस में बढ़ा विवाद: कमलेश महतो ने गिरिडीह जिला अध्यक्ष सतीश केडिया को हटाने की मांग की

भारतीय युवा कांग्रेस के डुमरी विधानसभा कमेटी के अध्यक्ष गंगाधर महतो ओर अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव रामेश्वर चौधरी समेत दर्जनों लोगों ने वर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया को पद से हटाने की मांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से की है। सोमवार को इसकी जानकारी मीडिया में दी गई। गंगाधर महतो और रामेश्वर चौधरी ने इस संबंध में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के नाम पत्र लिखा है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को जो पत्र लिखा गया उसमें कहा गया कि यदि वर्तमान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतीश केडिया को यदि पद से नहीं हटाया जाता है तो वे सभी लोग अपने अपने पदों से त्यागपत्र दे देंगे।

बताया गया कि जब से सतीश केडिया ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष का पदभार संभाला है तब से कई कांग्रेसियों में आक्रोश है वह जैसे तैसे काम कर रहे हैं। कहा कि उनके जिला अध्यक्ष बनने से जिला कांग्रेस कमेटी कमजोरी के कगार पर खड़ा है और जिले के कांग्रेसी कमजोर महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष से मांग किया गया कि योग्य और अनुभवी नेता को कांग्रेस का जिला अध्यक्ष पद दिया जाए। स्थिति की मांग करने वालों में गणपत राउत मो. शमसीर आलम गंगाराम टुडू आदि लोग शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें