गिरिडीह के पचंबा स्थित गोपाल गौशाला परिसर में 128वां गोपाल गौशाला मेला का पांचवें दिन भव्य शुभारंभ हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसमें राधे श्याम ग्रुप ने नाट्य लीला, शिव वंदना, मनिहारी और श्याम पगली जैसे भक्तिमय गीतों से वातावरण को भक्ति रस में रंग दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव, संयोजक मुकेश साहू सहित कई गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

मुख्य अतिथि सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि “गोपाल गौशाला मेला गिरिडीह की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर है, इसे राज्य स्तरीय मेला घोषित किया जाना चाहिए।” उन्होंने मेले की भव्यता और गौसेवा की भावना की सराहना की। मेले में चलंत मूर्तियों की प्रदर्शनी, झूले, भक्तिमय झांकियां और बांके बिहारी मंदिर की भव्य सजावट ने लोगों को आकर्षित किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी प्रतिदिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।













