गिरिडीह के इनडोर स्टेडियम (सर्किट हाउस के सामने) में मंगलवार, 4 नवम्बर 2025 को संसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ होगा। सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताओं का रोमांच देखने को मिलेगा। खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
यह आयोजन कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की माननीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी के संरक्षण में आयोजित हो रहा है। संसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, फिटनेस और एकता को प्रोत्साहित करना है। “फिट इंडिया, युवा इंडिया” के संदेश के साथ यह कार्यक्रम खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देगा।












