जिले में बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में बारवाड़ीह ग्राउंड, गिरिडीह में नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए उम्मीदवारों का ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया गया। इसके साथ ही सभी को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में हिट एंड रन और गुड सेमिरिथन योजना के बारे में जानकारी दी गई और सभी को वाहन चलाते समय सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में रोड़ सेफ्टी हैंडबुक और पम्पलेट वितरित किए गए, ताकि सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति सजगता बढ़ाई जा सके।












