समाहरणालय सभागार में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी मामलों को लेकर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में The Bihar Tenants Holding (Maintenance of Records) Act, 1973, CNT Act, 1908, और BLR Act, 1950 के प्रावधानों के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा और लंबित मामलों के निष्पादन पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यशाला में भूमि हस्तांतरण, भूमि अधिग्रहण, बंदोबस्ती, लीज, दाखिल-खारिज, खतियान जमाबंदी, एसी कोर्ट, डीसी कोर्ट, भूमि वापसी आदेश, उत्तराधिकार और पारिवारिक प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण राजस्व मामलों पर जानकारी दी गई। प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने जिलेवार लंबित प्रकरणों की स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन समयसीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों का निष्पादन आम जनता से सीधे जुड़ा है, इसलिए इसे पारदर्शिता, संवेदनशीलता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार करना अनिवार्य है।













