गिरिडीह में एकता कल्चरल फाउंडेशन ने लेजेंडरी सिंगर शब्बीर कुमार का 71वां जन्मदिन बेहद धूमधाम और संगीत प्रेमियों की बड़ी मौजूदगी के बीच मनाया। यह फाउंडेशन अब तक दो सालों में 36वां कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है और आने वाले समय में भी बड़े कलाकारों को शहर में लाने का काम करेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन के अध्यक्ष बब्लू सानु ने शब्बीर कुमार के लोकप्रिय गीतों से की। इसके बाद पंकज शर्मा, संदीप अग्रवाल, अजय ताती, बाबू, कदीर, नवाज़िश, रिनटु, मोजममिल, किशोर कुणाल मिश्रा, छोटे खान, नदीम आरज़ू, इफ्तेखार अहमद, अख्तर सहित कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से संगीत का जादू बिखेरा।

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में चेयरमैन राजेश सिन्हा, महासचिव पंकज शर्मा, सचिव कासिम खां, कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार, मैनेजर ताहिर इमाम और फाउंडेशन की पूरी टीम की अहम भूमिका रही। सैकड़ों संगीत प्रेमियों ने इस संगीतमय शाम का आनंद उठाया।













