Aba News

चाइबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त कांड: गिरिडीह भाजपा का सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

चाइबासा में एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाए जाने की घटना को लेकर सोमवार को गिरिडीह जिला भाजपा ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के खिलाफ आयोजित किया गया है।

महादेव दुबे ने आरोप लगाया कि झारखंड में स्वास्थ्य विभाग की स्थिति चरमरा चुकी है, अस्पतालों में अव्यवस्था और कमीशन आधारित टेंडर आम बात हो गई है, जिससे मरीजों को घटिया सामग्री और असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर, योग्य व्यक्ति को विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं सुधार की दिशा में आगे बढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें