Aba News

गिरिडीह के जगमनरायडीह में तोशिफ जख्मी के सर्कस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, हैरतअंगेज करतबों ने जीता दर्शकों का दिल

गिरिडीह के खावा पंचायत अंतर्गत जगमनरायडीह में रविवार शाम तोशिफ जख्मी द्वारा आयोजित सर्कस कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जीप प्रतिनिधि अनवर अंसारी, ग्राम के सदर सेक्रेटरी और कई गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मंच पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रोमांचक करतबों की प्रस्तुति दी, जिन्हें देखकर दर्शक दंग रह गए।

कार्यक्रम में कलाकारों के अद्भुत प्रदर्शन पर दर्शकों ने तालियों और इनामों से उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजकों ने बताया कि यह सर्कस लगभग एक सप्ताह तक प्रतिदिन शाम 8 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें और भी रोचक और साहसिक प्रस्तुतियां दिखाई जाएंगी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में मनोरंजन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी पढ़ें