गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के मंडरो बाजार में बीते देर शाम एक युवक को नकली पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, तीन युवक एक होटल में खाना खाने पहुंचे और बिना पैसे दिए भाग निकले। जब होटल संचालक ने उनका पीछा किया, तो एक युवक ने प्लास्टिक की एयर गन निकालकर डराने की कोशिश की।
लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और तुरंत हीरोडीह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेश चंद्र दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि बरामद हथियार प्लास्टिक की नकली एयर गन (चिड़िया मारने वाली) थी। पुलिस अब अन्य दो फरार युवकों की तलाश में जुट गई है। यह घटना स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।












